पीलीभीत: जमुनिया ईट भट्टे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव सिकरहना निवासी नन्हे लाल (50) पुत्र मुन्ना शुक्रवार रात बाइक से बलरामपुर स्थित रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान बंडा हाईवे पर बलरामपुर चौकी से आगे जमुनिया ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टर ने किया मृत घोषित।