आठनेर: पारसढोह ताप्ती मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ का हुआ समापन, क्षेत्र से बडी संख्या में पहुंचे श्रृद्धालू
Athner, Betul | Jun 8, 2026 आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के पारसढोह ताप्ती नदी पर स्थित मंदिर में क्षेत्र वासियों द्वारा अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए धनराम महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा पाठ का तीन दिवसीय आयोजन किया गया। वहीं आज सोमवार को इस धार्मिक आयोजन का हवन-यज्ञ महाआरती के साथ समापन किया गया, वहीं आयोजित भमणडारे में क्षेत्र से बडी संख्या में श्रृद्धालू शामिल हुए।