ऊँचाहार नगर के सार्वजनिक स्थानों में नगर पंचायत द्वारा रैन बसेरे व अलाव की व्यवस्था की गई है।ताकि नगर आने जाने वाले यात्रियों व राहगीरों को ठंड में परेशानी न हो।गुरुवार की शाम एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बस स्टैंड पर बने रैन बसेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान मौके पर मौजूद निकाय कर्मी को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने केजरूरी दिशा निर्देश दिये।