बुधवार की शाम लगभग 4:00 बजे थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध देशी शराब के 26 टेट्रा पैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है यह गिरफ्तारी तिलियापुर मोड़ धंसारिया से हुई है गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान राहुल सोनकर पुत्र सोमारु सोनकर निवासी ग्राम धंसारिया थाना राजगढ़ के रूप में हुई है जिसके पास से प्लास्टिक की बोरी में 200 मिलीलीटर के 26 टेट्रा पैक बरामद हुए।