नौगावां सादात: मिशन शक्ति अभियान के तहत नौगांवा थाना पुलिस ने छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया
पुलिस अधीक्षक अमरोहा अमित कुमार आनंद के निर्देशन में #MissionShakti5 के विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल थाना नौगावां सादात #शक्ति_दीदी/बीट आरक्षी द्वारा नवोदय विद्यालय बसेडा तगा व आर एन इंटर कॉलेज बीवड़ा खुर्द में छात्राओं को पैम्पलेट वितरित कर व प्रोजेक्टर पर जागरुकता वीडियो दिखाकर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया गया।