कटेया: कटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
कटेया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंचदेवरी गांव निवासी हिर्दया राम के रूप में की गई है। बताया जाता है कि वह कटेया बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया,