चंडी: चंडी प्रखंड कार्यालय में डीडीसी ने मतदाता पुनरीक्षण को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक की
चंडी प्रखंड कार्यालय में मंगलवार की शाम पांच बजे डीडीसी की अध्यक्षता में सेक्टर पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गयी। डीडीसी श्रीकांत कुण्डलीक खण्डेकर ने सभी सेक्टर पदाधिकारी को घर-घर जाकर हर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया। मतदाताओं को 11 निर्धारित दस्तावेजों में से कोई एक दस्तावेज अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।