चंडी: गौढ़ापर के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने तुलसीगढ़ पंचायत के ग्राम सचिव के साथ मारपीट की, हुए घायल
Chandi, Nalanda | Jun 27, 2025 गौढ़ापर के पास एसएच 78 पर शुक्रवार की सुबह 10 बजे तुलसीगढ़ पंचायत के ग्राम सचिव को तीन बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ग्राम सचिव उमाकांत प्रसाद ने कहा कि प्रत्येक दिन की तरह अपनी कार से चंडी प्रखंड कार्यालय ड्यूटी पर जा रहे थे जैसे ही एसएच 78 से गौढ़ापर की तरफ जाने बाली सड़क की ओर मुड़ना चाहे तभी 3 बाइक पर सवार पांच छह की संख्या में रहे बदमाश