चंडी: बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों के साथ की बैठक
Chandi, Nalanda | Jun 26, 2025 प्रखंड कार्यालय के कार्यशाला भवन में गुरुवार की दोपहर 2 बजे बीडीओ ने स्वच्छता कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की। बैठक में मौजूद जिला सलाहकार रोहित कुमार व बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने चंडी प्रखंड के 13 पंचायत में चल रहे सफाई कार्यक्रम की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया।