बदनावर: ग्राम बखतगढ़ में, राशन दुकान से अनाज हुआ चोरी,पुलिस मामले की जांच में जुटी।
Badnawar, Dhar | Jul 14, 2024 ग्राम बखतगढ़ में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का उजालदान तोड़कर अज्ञात बदमाश गेहूं, चावल और शक्कर की बोरी चुरा ले गए। सेल्समेन अंकित पिता रामेश्वर धबई की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज किया। सेल्समैन ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा, 150 बोरी गेहूं, 120 बोरी चावल व दो बोरी शक्कर की चुरा ले गए। तलाश करने के बावजूद पता नहीं चला,रिपोर्ट दर्ज की गई है।