बदनावर: बोरदा पंचायत के मजरे सालरियापाड़ा में कुएं में गिरने से ,मां व, 2 साल के बच्चे की हुई मौत।
Badnawar, Dhar | Jul 15, 2024 ग्राम पंचायत बोरदा के मजरे सालरियापाड़ा में रविवार दोपहर में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने से मां समेत, 2 साल के बच्चे की अकाल मौत हो गई। मृत महिला का नाम राधाबाई पति दिलीप,उम्र 25 वर्ष निवासी तिलगारीपाड़ा बोरदी बताया गया है। शवों को घरवालों के सुपुर्द किया गया है।