बदनावर: ग्राम कानवन में,पेड़ पर लटका मिला युवक का शव आत्महत्या की आशंका,पुलिस ने मर्ग किया कायम।
Badnawar, Dhar | Jul 14, 2024 ग्राम कानवन में कल रात पशु बाजार में रहने वाले 22 साल के युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व पंचनामा बनाकर शव पेड़ से उतारकर बदनावर भेजा। युवक का नाम आकाश पिता गोपाल बताया गया है।आशंका जताई जा रही है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।