बदनावर: मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक,कल रात में निकलेगा जुलूस,एसडीओपी ने दिए निर्देश।
Badnawar, Dhar | Jul 13, 2024 जनपद पंचायत में एसडीओपी शेरसिंह भूरिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें मोहर्रम की तैयारी, रूट मार्ग आदि की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में तहसीलदार सुरेश नागर, टीआई दीपक सिंह चौहान, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, शहर काजी सलीमउल्लाह व सदस्य मौजूद थे।