बदनावर: कानवन मांगोद मार्ग ग्राम बिड़वाल में, टायर फटने से ,सब्जी से भरा पिकअप वाहन पलटा,नही हुई कोई जनहानि।
Badnawar, Dhar | Jul 13, 2024 कानवन मांगोद मार्ग ग्राम बिड़वाल में, सब्जी भरकर बदनावर मंडी में आ रहा पिकअप लोडिंग वाहन ग्राम बिडवाल के राधा स्वामी डेरे के समीप टायर फटने से वाहन पलट गया। गाड़ी में सवार लोग तो बच गए लेकिन सब्जी की कट्टियां रोड पर बिखर गई।गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नही हुई।