मिलक: थाना शहजादनगर क्षेत्र के किसानों के खेत में बे-मौसम बरसात से खराब हुई गेहूं की फसल का आंकलन करने पहुंचे जिलाधिकारी
Milak, Rampur | Mar 4, 2024 रामपुर जिलाधिकारी जोगिन्दर सिंह ने सोमवार को थाना शहजाद नगर क्षेत्र कि किसानों के खेत में बे-मौसम बरसात और तेज हवा की वजह से प्रभावित फसल का आकलन करने पहुंचे। रामपुर जिला अधिकारी जोगिन्दर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह गेहूं की खराब फसल का नुकसान आकलन तैयार करें ताकि किसानों को गेहूं की खराब फसल का मुआवजा मिल सके।