मिलक: शहजादनगर पुलिस ने जगपुरा से एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
Milak, Rampur | Mar 3, 2024 थाना शहजाद नगर पुलिस ने 1 वांछित अभियुक्त को 1 बंदूक के साथ जगपुरा गांव से गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय ने वांछित अभियुक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि वांछित अभियुक्त के पास से अवैध दो नाली बंदूक मिली है। इस संबंध में मुकदमा फाइल कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने वांछित अभियुक्त को जेल भेज दिया है।