बीकापुर: बीकापुर कस्बे में दवा लेने आए बुजुर्ग की साइकिल हुई चोरी, बोले - साइकिल ढूंढने वाले को देंगे ₹4000 इनाम
खबर बीकापुर कोतवाली के कस्बे की है, जहां पर क्षेत्र के दोहरी पातुपुर निवासी बुजुर्ग किसान रामतेज वर्मा की साइकिल चोरी हो गई, राम तेज वर्मा ने बताया कि अपनी 15 वर्ष पुरानी साइकिल CHC बीकापुर के सामने मेडिकल स्टोर के पास खड़ी करके अस्पताल में दवा लेने चले गए, वापस लौटे तो साइकिल गायब मिली, साइकिल ढूंढने वाले को ₹4000 बुजुर्ग इनाम भी देंगे, पुलिस को बताया है ।