बीकापुर: चौबेपुर गांव में अज्ञात कारणों से 30 वर्षीय युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर किया आत्महत्या, पुलिस ने शव PM के लिए भेजा
खबर हैदरगंज थाना क्षेत्र के चौबेपुर गांव की है, जहां महेश भारती पुत्र द्वारिका प्रसाद उम्र लगभग 30 वर्ष अपने कमरे के अंदर पंखे से साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, देर शाम इसकी जानकारी परिजनों को तब हुई जब दरवाजा पीटते रहे परंतु दरवाजा नहीं खुला, ऊपर ब्याले से झांक कर देखा तो महेश फांसी के फंदे पर लटक रहा था, पुलिस के शव पीएम के लिए भेज दिया है।