गुरुवार की रात्रि करीब 9:10 पर जिला क्रिकेट बोर्ड के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अजय केवलिया ने मीडिया को जानकारी देकर बताया कि जिला क्रिकेट बोर्ड के चुनाव गुरुवार को संपन्न हुई जिसमें पुनः सचिव पद पर विमल शर्मा को चुना गया है वही पोकरण से अजय केवलिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है अजय केवलिया की उपाध्यक्ष बनने पर पोकरण वासियों ने दूरभाष पर शुभकामनाएं प्रेषित की