सिकंदरपुर: बरवां में जलाई गई पराली की चिंगारी से लगी आग, पांच घर के लोग हुए बेघर
सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के सरवां में आग ने ऐसा तांडव मचाया की पांच घर के लोग पूरी तरह से बेघर हो गए। ग्रामीणों का मानना है कि बगल में जलाई गई खेत की पराली की चिंगारी ने ऐसा आग पड़ा कि आग की जद में आने से पांच घर पूरी तरह से जलकर राख हो गए। इस दौरान घर में रखा शादी विवाह का गहना जलकर राख हो गया।