सारंगढ़ में जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शासकीय निर्माण कार्यों में बिलो रेट टेंडर प्रणाली को खत्म कर वास्तविक लागत पर निर्माण किये जाने, साथ ही पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग की गई है।