हरदा: जिला पंचायत सभाकक्ष में जनसुनवाई में उठे पेयजल और सड़क निर्माण के मुद्दे, अधिकारियों ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश।
Harda, Harda | Jun 9, 2026 जिला पंचायत सभाकक्ष में आज 9 जून दोपहर 2 बजे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में अपर कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर से पहुंचे लोगों ने पेयजल, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।