उदयपुर जिले में मेवाड़ किसान संघर्ष समिति द्वारा कृषि विभाग कार्यालय के बाहर जिले के कई गांवो से आए किसानों ने अनूठा प्रदर्शन किया। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार किसानो ने यूरिया खाद की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों द्वारा गधों को माला पहनाकर गुलाब जामुन खिलाए गए। साथ ही यूरिया खाद के बैग की तस्वीर बनाकर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।