चैनपुर: चैनपुर के किसानों को धान बिक्री के नहीं मिले पैसे,कांग्रेस नेता लक्ष्मी तिवारी उपायुक्त से मिलकर करेंगे भुगतान का आग्रह
कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव लक्ष्मी तिवारी ने चलो गाँव की ओर कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर 2 बजे तक चैनपुर प्रखंड के ग्राम महुगांवा, खुटार, पतरिया, बरांव, हरिनामाड, ओडनार का भ्रमण कर ग्रामीणों से मुलाक़ात की तथा उनकी समस्याओं को सुना।