सिवनी: लकवाह (निवारी) में विशाल बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता, विधायक दिनेश राय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया
Seoni, Seoni | Apr 10, 2026 सिवनी के ग्राम लकवाह (निवारी) में आयोजित विशाल बैलजोड़ी पट प्रतियोगिता में सिवनी विधायक दिनेश राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शुक्रवार को इस दौरान उन्होंने ग्रामीण खेल परंपराओं को जीवित रखने के लिए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।