डीग: जनूथर में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला, श्मशान और घर से जुटाए गए सबूत, सभी आरोपी फरार
Deeg, Bharatpur | Mar 30, 2026 जनूथर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के चलते एक विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में मृतका के पिता ने पुलिस थाना जनूथर में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।