रायडीह: पुरानी रायडीह में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Raidih, Gumla | Mar 25, 2026 रायडीह थाना क्षेत्र के पुरानी रायडीह के समीप मंगलवार रात्रि 9:00 के लगभग एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चला रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर पड़े, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।