पंचकूला: नेशनल हाईवे पर बागवाली गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, व्यक्ति नहीं हुई पहचान
सोमवार को नेशनल हाईवे पर बागवाली गांव के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मौली पुलिस चौकी इंचार्ज से मिली जानकारी अनुसार अज्ञात वाहन के द्वारा व्यक्ति को टक्कर मारी गई जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।ए