मंझनपुर: जिले भर में तीन माह के लिए बालू खनन हुआ बंद, यमुना घाटों पर थमी मशीनों की गूंज
कौशाम्बी: जिले के सभी संचालित बालू घाटों पर मंगलवार शाम छह बजे से खनन कार्य पूरी तरह बंद करा दिया गया। खनन विभाग की टीम ने मशीनों को घाटों से बाहर निकलवाकर रास्ते खुदवा दिए। अब आगामी तीन माह तक यमुना से बालू निकासी बंद रहेगी। इससे निर्माण कार्यों के लिए लोगों को डंप से अधिक कीमत पर बालू-मोरंग खरीदनी पड़ सकती है। बुधवार पुष्टि के साथ मिली जानकारी!