सिवनी: बंडोल NH-44 पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, महिला और युवक की मौके पर मौत
Seoni, Seoni | Apr 7, 2026 सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीवनी फिल्टर प्लांट के पास NH-44 पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक महिला तरुणा और एक युवक प्रफुल्ल की मौके पर ही मौत हो गई। और अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। दोनों मृतक महाराष्ट्र के तुमसर भंडारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।