पटेढ़ी बेलसर: बेलसर थाना की पुलिस ने मारपीट, धमकी सहित अन्य मामले में करनेजी सहित अन्य जगहों से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
बेलसर थाना की पुलिस ने बेलसर थाना कांड संख्या 168/2023 मारपीट धमकी एवं उकसाने के मामले में दर्ज कांड के अभियुक्त थाना क्षेत्र के करनेजी निवासी मोहम्मद शमीम को तथा बेलसर थाना वारंट संख्या जी आर 4598/2009 टी आर 3000/2022 के अभियुक्त जारंग रामपुर निवासी विजय शंकर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह जानकारी वैशाली पुलिस ने मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे दी है।