शाहपुरा: हनुमान बाग धाम गढ़ा में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन, तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जारी
राम भक्त हनुमान बाग मंदिर समिति, हनुमान बाग धाम गढ़ा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय भव्य आयोजन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन धाम के संस्थापक एवं संरक्षक धर्मविभूषण पंडित बृजेश महाराज के आध्यात्मिक सान्निध्य में संपन्न हो रहा है।