संदेश: तेतरिया में चैता कार्यक्रम का आयोजन हुआ
संदेश विधानसभा क्षेत्र के तेतरिया में दुगोला चैता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्य्रकम का उद्धघाटन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भाजपा बिहार के रामदिनेश यादव ने किया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने एक से बढ़कर एक चैता गीत गाकर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर किया। कैसे होई चैत के कटनिया हो रामा सहित अन्य कई गीत गाकर देर रात तक लोगो को झुमाया।