शेखपुरा: भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के जिलाध्यक्ष बने गौतम सिंह, बरबीघा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सम्मान
भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच के द्वारा बरबीघा के निजी सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से गौतम सिंह को पार्टी का नया जिला अध्यक्ष बनाया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने नया जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया। नए जिला अध्यक्ष ने कहा पार्टी को मजबूत करना पहली प्राथमिकता होगी।