चक्रधरपुर में भगत सिंह चौक स्थित एक लाइसेंसी विदेशी शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने देर रात सेंधमारी कर नकदी सहित लाखों रुपए का विदेशी शराब पर हाथ साफ कर दिया गया। दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा है, लेकिन वह खराब है, जिससे पुलिस को चोरों तक पहुंचने के लिए काफी दिक्कत हो रही है।चोर दुकान की छत काटकर भीतर घुसे और नकदी और कीमती शराब के बोतले चुरा ले गए।