चरखारी: खरेला के बारी गांव में भैंस निकालने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
महोबा जनपद के थाना खरेला क्षेत्र के बारी गांव निवासी सभाजीत यादव बुधवार भैंस को चराने ले जा रहा था। रास्ते में भैंस तालाब में चली गई और बाहर नहीं निकली। उसे निकालने के लिए सभाजीत तालाब के बीच पहुंचा, जहां गहराई अधिक होने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम कराया है।