सुपौल: विश्व साइकिल दिवस पर सुपौल में निकली जागरूकता रैली, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
Supaul, Supaul | Jun 7, 2026 सुपौल विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर "संडेज ऑन साइकिल" कार्यक्रम के तहत भारत स्काउट एवं गाइड, सुपौल द्वारा जिला संगठन आयुक्त संजय कुमार झा के नेतृत्व में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत सुपौल उच्च विद्यालय से हुई और समाहरणालय, लोहिया नगर चौक होते हुए गांधी मैदान तक पहुंची।