कटंगी: नहलेसरा में मूक मवेशियों की रहस्यमयी मौत, पशु मालिक सहित ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस जांच जारी
कटंगी सिवनी मुख्य मार्ग पर ग्राम नहलेसरा में दो मूक मवेशियों की दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। मूक मवेशियों की अचानक मौत ने पशु मालिक राजकुमार आचरे को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद से गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। मंगलवार की रात लगभग 11 बजे राजकुमार आचरे ने अपने मवेशियों को खेत के मोटर घर में बांधा था।