सिंगरौली: कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के 'भिख मांगने' वाले बयान पर सिंगरौली कांग्रेस ने पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की
मप्र में मोहन यादव सरकार के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को भिखारी कहने वाले बयान के विरोध में कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। गुरूवार को सिंगरौली कांग्रेस द्वारा ब्लाक स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया तथा मंत्री प्रहलाद पटेल के इस्तीफे की मांग की गयी।