कटनी नगर: राम मंदिर चंदे पर दिग्विजय सिंह का बयान सांसद विष्णुदत्त शर्मा का पलटवार, कहा कांग्रेस की आदत है आस्था पर सवाल उठाना
राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्रित चांदी को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के बयान ने मध्य प्रदेश की राजनीति में भूचाल मचा दिया है कटनी पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस बयान को राम भक्तों की आस्था का अपमान बताया। सांसद बीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के बयान पर आज शनिवार दोपहर 3 बंजे पलटवार किया और कहा , कांग्रेस की आदत है आस्था पर सवाल उठाना।