मऊरानीपुर: धनाही-तेजपुरा में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने किया हल्लाबोल, बोलीं- 'मर जाएंगे लेकिन ठेका नहीं खुलने देंगे'
सकरार थाना क्षेत्र के ग्राम धनाही-तेजपुरा में शराब के नए ठेके के विरोध में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने प्रदर्शन किया। महिलाओं ने ठेके पर पहुंचकर नारेबाजी की और कहा कि गांव के पास शराब की दुकान खुलने से सामाजिक माहौल खराब होगा। ग्रामीण महिलाओं ने प्रशासन से ठेका हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।