शाजापुर: NH52 पर कमर्दीपुरा जोड़ के पास बारात जा रहे दो बुजुर्गों की ट्रक से टक्कर, मौके पर मौत, आज होगा पोस्टमार्टम
शाजापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। उकावता चौकी क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर कमर्दीपुरा जोड़ के आगे रविवार देर रात 11 से 12 बजे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी,जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बादआज शव परिजनों को सौंपे जाएंगे