बरवाडीह: सागवान की टहनी काटने को लेकर चचेरे भाइयों में खूनी झड़प, टांगी के वार से एक गंभीर; एमएमसीएच रेफर
बरवाडीह : थाना क्षेत्र के लुहुर गैस गोदाम के समीप अपने खेत में लगे सागवान पेड़ की टहनी काटने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। चचेरे भाइयों के बीच हुई झड़प में दो लोग घायल हो गए। घटना में नरेश भुइयां (करीब 50 वर्ष), पिता राजकुमार भुइयां गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।