बांसवाड़ा: उदयपुर रोड स्थित वाटिका में भारतीय जनता युवा मोर्चा का होली स्नेह मिलन व गैर नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बांसवाड़ा शहर के उदयपुर रोड स्थित वाटिका में सोमवार दोपहर 3:30 बजे को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा गैर नृत्य प्रतियोगिता व होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर से बड़ी संख्या में गैर नृत्य करने के लिए युवा अपने परंपरागत वेशभूषा में शामिल हुए। सभी का भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिलक लगाकर व ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया।