बांसवाड़ा: सुभाषनगर सामापाड़ा गांव में आपस में लड़ रहे युवकों को समझाने गए युवक के साथ मारपीट, 7 लोग नामजद
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुभाषनगर - सामापाड़ा गांव मे मारपीट के मामले मे 7जनों के खिलाफ सदर थाने मे नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार दोपहर 2बजे मिली जानकारी अनुसार सुभाष नगर सामापाड़ा निवासी मोतीलाल पुत्र भाणजी निवासी सुभाषनगर सामापाड़ा ने रिपोर्ट देकर बताया की गांव के समीप खोरापाड़ा और झूपेल युवक आपस मे लड़ा रहे थे। समझाने के दौरान उसके साथ मारपीट कर की।