कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिले में चल रही शीतलहर को देखते हुए 5 एवं 6 जनवरी 2026 को आंगनवाड़ी केंदों पर बच्चों की छुट्टी रहेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास संजय त्रिपाठी ने बताया कि उक्त दिनों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं द्वारा केंद्र पर योजनाओं संबंधी कार्य किया जाएगा।