जबलपुर: आशा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और CMHO को सौंपा ज्ञापन, दुर्व्यवहार और सुविधाओं की कमी पर जताई नाराजगी
आशा-उषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन, मध्यप्रदेश ने जिला कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को ज्ञापन सौंपकर स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग की है। यूनियन ने एल्गिन और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में आशा कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार, बैठक कक्ष में सुविधाओं की कमी और पहचान पत्र न मिलने जैसे मुद्दे उठाए।