मदनपुर: गोखुल बिगहा में कॉलेज से लौट रही छात्रा की सड़क हादसे में मौत, बहन घायल, बाइक सवार भी जख्मी
मदनपुर प्रखंड के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी-पिरथु रोड पर गोखुल बिगहा के समीप बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर और टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर में कॉलेज से लौट रही 18 वर्षीय छात्रा निशी कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसकी सगी बहन नीतू कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका बुंदी बिगहा निवासी समता भगत की पुत्री थी। घायल नीतू कुमारी का इलाज साम