बेलदौर: करुआमोड़ में तार की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत, मक्का लोडिंग के दौरान हादसा
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत करुआमोड़ में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से एक 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। तथा परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला अंतर्गत चौगानपुर गांव निवासी वीरपाल सिंह के 17 वर्षीय पुत्र अजय कुमार राजपूत के रूप में की