मंगलवार शाम 6:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि नगर के मध्य से गुजरने वाले मुख्य मार्ग पर दिन भर ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। तीज त्योहारों के चलते बाजार में भीड़ भी उमड़ रही है। ऐसे में बार-बार ट्रैफिक जाम होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को साप्ताहिक बाजार का दिन होने से बाजार और मुख्य मार्ग पर जमकर भीड़ थी।